शराब जब्त, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
शराब जब्त, एक गिरफ्तार

चिहरा पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

विज्ञापन

चकाई. चिहरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिमराढाब गांव के समीप मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात कार्रवाई की. इस दौरान बाइक से ले जायी जा रही लगभग 55 लीटर बीयर व शराब जब्त की. पुलिस ने बाइक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार बाइक चालक चरकापत्थर थाना के टहकाऱ निवासी टुलु यादव पिता जगदीश यादव है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि झारखंड के चतरो की ओर से एक बाइक सवार बड़ी मात्रा में शराब व बीयर लेकर बाइक से जा रहा है. सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस के द्वारा एक बाइक सवार तेजी से भागने लगा. तभी पुलिस जवानों ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया. जांच के क्रम में बाइक चालक के पीठ पर रहे थैला से करीब 55 लीटर अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद किया. पुलिस बाइक सवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

20 लीटर देसी शराब की नष्ट

गिद्धौर. पुलिस ने छापेमारी कर थाना क्षेत्र के तारडीह नागी नहर के समीप 35 डिब्बा फूला हुआ जावा महुआ के साथ 20 लीटर देसी शराब जब्त कर नष्ट कर दी. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गयी. उन्होंने बताया कि पुलिस अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन