शराब मामले के आरोपित ने किया सरेंडर
शराब अधिनियम मामले में फरार चल रहे एक आरोपित ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया.
जमुई. शराब अधिनियम मामले में फरार चल रहे एक आरोपित ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. जिसे सुरक्षा कर्मियों द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया. आत्मसमर्पण करने वाले आरोपित लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी राजेंद्र साव के पुत्र अशोक साव है. बताया जाता है कि अशोक साव पर शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज था इसमें वह फरार चल रहा था. गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की बढ़ती दबिश को लेकर शनिवार को कोर्ट पहुंच आत्मसमर्पण कर दिया. मेडिकल जांच के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए