अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कराटे क्वीन जूही कुमारी सम्मानित
प्रखंड क्षेत्र के सिमुलतला सातवीं कक्षा की छात्रा कराटे क्वीन जूही कुमारी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया.
झाझा. प्रखंड क्षेत्र के सिमुलतला सातवीं कक्षा की छात्रा कराटे क्वीन जूही कुमारी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया. उन्हें राजस्थान के श्याम ऑडिटोरियम, राजस्थान कृषि अनुसंधान केंद्र जयपुर में आयोजित नारी गौरव सम्मान समारोह में आंबेडकर उत्थान परिषद की ओर से सम्मान प्रदान किया गया. कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत और निवाई-पीपलू के विधायक रामसहाय वर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे. समारोह की अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार जलुथरिया ने की. इस अवसर पर समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा, साहित्य और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. जूही कुमारी कराटे के क्षेत्र में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. वह अब तक आठ बार राजस्थान स्टेट चैंपियन, छह बार नेशनल चैंपियन और दो बार ओपन इंटरनेशनल चैंपियन रह चुकी हैं. महज चार वर्षों में उन्होंने कुल 72 पदक अपने नाम किये हैं, इसमें 50 स्वर्ण, 13 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं. जूही की इस उपलब्धि पर ओलंपियन गोपाल सैनी, कोच निर्मल बोहरा सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










