दरिमा में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, मटका फोड़ में युवाओं ने दिखाया उत्साह
मटका फोड़ते गांव के युवक | Prabhat Khabar Network
दरिमा में जन्माष्टमी का जश्न धूमधाम से मनाया गया. शिव सेना क्लब की ओर से आयोजित मटका फोड़ कार्यक्रम में युवाओं ने जोश-ओ-खरोश से हिस्सा लिया. श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा.
खैरा (जमुई). भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर शिव सेना क्लब की ओर से दरिमा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान मटका फोड़ कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. काफी मशक्कत के बाद युवाओं ने मटका फोड़कर उत्सव को यादगार बना दिया. कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. मटका फोड़ कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं और बच्चे जुटे.
आपके शहर में
युवाओं के उत्साह ने माहौल में खास रंग भर दिया
युवाओं के उत्साह ने माहौल में खास रंग भर दिया. क्लब के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया. मटका फोड़ के जरिए भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत करने का प्रयास किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजन कुमार यादव, दीपक कुमार, नीतीश, मन्नू, राहुल, संदीप समेत शिव सेना क्लब के सदस्यों की भूमिका रही. मनोहर, संतोष, शैलेंद्र, सिंटू, सितोष समेत अन्य सहयोगियों ने भी आयोजन में सहयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए