ड्यूटी निभाकर लौट रहे दो होमगार्ड जवान सड़क हादसे का शिकार: ट्रैक्टर से टकराई बाइक

Updated:
विज्ञापन
घटना के बाबत जानकारी लेते अधिकारी

घटना के बाबत जानकारी लेते अधिकारी

Jamui Road Accident: जमुई में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ड्यूटी पूरी कर लौट रहे होमगार्ड के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उनकी अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई. दोनों को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है.

विज्ञापन

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट

Jamui Road Accident: जमुई जिले में सोमवार की रात ड्यूटी पूरी कर बाइक से वापस अपने घर लौट रहे होमगार्ड के दो जवान सड़क हादसे का शिकार हो गए. इस भीषण दुर्घटना में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है.

सरकारी रायफल जमा कर लौट रहे थे जवान

हादसे में घायल जवानों की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के आसन गांव निवासी शिवशंकर सिंह और घुटवे गांव निवासी अनुज सिंह के रूप में की गई है. दोनों जवान बटिया थाना से अपनी सरकारी राइफल और कारतूस जमा करने के लिए पुलिस लाइन मलयपुर गए थे. वहां कागजी और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे.

खड़े ट्रैक्टर से टकराई अनियंत्रित बाइक

सफर के दौरान जैसे ही उनकी बाइक कटौना ओवरब्रिज के समीप पहुंची, अचानक वह अनियंत्रित हो गई. संतुलन खोने के कारण तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से सीधे जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों जवान बाइक से उछलकर सड़क पर काफी दूर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं.

पुलिस टीम ने पहुंचाया सदर अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही आपातकालीन सेवा 112 नंबर की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों लहूलुहान जवानों को गाड़ी में लादकर तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया.

नाजुक हालत को देखते हुए किया गया रेफर

सदर अस्पताल के ऑन-ड्यूटी चिकित्सक डॉक्टर जीके सुमन ने बताया कि दोनों जवानों के शरीर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद भी दोनों में से एक जवान की स्थिति अत्यंत नाजुक और चिंताजनक बनी हुई थी. इसी वजह से बेहतर और उच्च स्तरीय इलाज के लिए दोनों को बड़े मेडिकल संस्थान में रेफर कर दिया गया है.

Jamui Road Accident: दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद से घायल जवानों के परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर किस परिस्थिति में खड़ा था और हादसा कैसे हुआ, इन सभी कारणों की गहन जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें:  बिना पटना जंक्शन गए पहुंचेंगे बिहारशरीफ, नेउरा-दनियावां नई रेल लाइन का काम पूरा


विज्ञापन
Divyanshu Prashant

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन