12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, ई-चालान पर 50% तक छूट; जमुई में निकला जागरूकता वाहन

विज्ञापन

जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिला जज व अन्य पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमुई में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है, जो लोगों को त्वरित और निशुल्क न्याय दिलाने का एक सशक्त माध्यम है. इस अवसर पर ई-चालान पर 50% तक की विशेष छूट का भी लाभ उठाया जा सकता है.

विज्ञापन

Jamui National Lok Adalat: जमुई. आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिले में जन-जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है. इसी क्रम में मंगलवार को व्यवहार न्यायालय परिसर, जमुई से विशेष प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जिला परिवहन विभाग एवं अग्रणी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप सिंह ने किया. इस दौरान न्यायिक और प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देश्य और इसमें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि वे अपने लंबित सुलहनीय मामलों का निस्तारण कराने के लिए आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं.

त्वरित और व्यय-रहित न्याय का माध्यम

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम नागरिकों को त्वरित, सुलभ एवं व्यय-रहित न्याय उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है. लोक अदालत के माध्यम से सुलहनीय वादों का सौहार्दपूर्ण वातावरण में स्थायी निष्पादन किया जाता है.

उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि जिन लोगों के सुलहनीय मामले लंबित हैं, वे लोक अदालत में पहुंचकर उनका निस्तारण कराने का प्रयास करें. जागरूकता वाहन के माध्यम से जिले के लोगों तक राष्ट्रीय लोक अदालत से जुड़ी जानकारी पहुंचाने की पहल की गयी है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें.

ई-चालान पर 50 प्रतिशत तक विशेष छूट

राष्ट्रीय लोक अदालत के मौके पर वाहन चालकों के लिए भी महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. जिला परिवहन पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जिन वाहनों का ई-चालान 90 दिनों से अधिक समय से लंबित है, उनके निपटारे पर नियमानुसार अधिकतम 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है.

ऐसे वाहन मालिकों और चालकों के लिए यह सुविधा लंबित ई-चालान के निपटारे का अवसर प्रदान करती है. जिला परिवहन पदाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे इस सुविधा का लाभ लेने के लिए समय रहते जिला परिवहन कार्यालय में पूर्व-पंजीकरण करा लें.

उन्होंने बताया कि पूर्व-पंजीकरण कराने से लोक अदालत के दिन होने वाली भीड़ और लंबी कतारों से बचा जा सकेगा. वाहन चालक निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर बिना अनावश्यक परेशानी के छूट का लाभ ले सकेंगे.

विभागों के समन्वय से सफल होगा अभियान

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजू श्री कुमारी ने सभी संबंधित विभागों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि मजबूत अंतर-विभागीय समन्वय और जनभागीदारी के माध्यम से ही राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देश्यों को सफल बनाया जा सकता है.

उन्होंने आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की. जागरूकता अभियान का उद्देश्य लोगों को समय रहते अपने मामलों के निस्तारण और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देना है.

Jamui National Lok Adalat: न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय सुशील कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यनारायण शिवहरे, सुधीर सिन्हा, कमला प्रसाद, रत्नेश्वर सिंह, मनोरंजन कुमार झा एवं अमोद कुमार तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिलीप कुमार राय मौजूद थे.

जिला प्रशासन की ओर से प्रभारी सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. मेनका कुमारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग काजोल मोदी, अग्रणी बैंक प्रबंधक रामदेव रविदास सहित विभिन्न बैंकिंग संस्थानों के शाखा प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

Also Read: 'जो दलितों से टकराएगा...’ नारों के बीच पटना में प्रदर्शन, जेपी गोलंबर पर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

Also Read: टना में NIA की रेड के दौरान स्कूटी से मिले 20 लाख कैश, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन