सुभाष इंस्टीट्यूट में डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 460 में 370 अभ्यर्थी हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा देते हुए

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमुई जिले के सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई. कुल 460 में से 370 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जो 510 सीटों पर नामांकन के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं.

विज्ञापन

Jamui Diploma Entrance Exam: जमुई जिले के चकाई स्थित सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सोमवार को डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें कुल 460 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 370 ने भाग लिया. अब मेरिट रैंक और अभ्यर्थियों की पसंद के आधार पर विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं की कुल 510 सीटों पर नामांकन किया जायेगा.

विज्ञापन

इंट्रो:

सरौन (जमुई). सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, डढ़वा, चकाई में बिहार प्राइवेट टेक्निकल एंड प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस एसोसिएशन (बीपीटीपीआईए) के तत्वावधान में डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा सोमवार को सफलतापूर्वक आयोजित की गई. परीक्षा दो पालियों में हुई और पूरे केंद्र पर शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी माहौल बनाए रखा गया.

दो पालियों में हुई परीक्षा

फेज-1 और फेज-2 को मिलाकर कुल 460 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. इनमें से 370 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा.

पर्यवेक्षक ने परीक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

राजकीय पॉलिटेक्निक, जमुई के पूर्व प्राचार्य डॉ. नीरज सिंह परीक्षा पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे. उन्होंने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षा संचालन पर संतोष व्यक्त किया.

510 सीटों पर होगा नामांकन

संस्थान में डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 360 नियमित तथा 150 लेटरल एंट्री सीटों पर नामांकन लिया जाएगा. प्रवेश परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की मेरिट रैंक और चॉइस फिलिंग के आधार पर मैकेनिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल तथा इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग शाखाओं में एसबीटीई, पटना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सीटों का आवंटन किया जाएगा.

पारदर्शी तरीके से हुई परीक्षा

संस्थान के प्राचार्य कौशल हंसराज ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों का बढ़ता रुझान उत्साहजनक है और संस्थान गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

संस्थान प्रबंधन ने जताया आभार

Jamui Diploma Entrance Exam: इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह, निदेशक नंदन दारूका, विभिन्न विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. परीक्षा संचालन में सभी कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया. संस्थान प्रबंधन ने सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन