जमुई में करमा पर्व की खुशियां मातम में बदलीं, पोखर में नहाने गयीं दो किशोरियों की डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमुई में कर्मा पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं जब महादेव स्थान पोखर में नहाने गईं दो किशोरियों की डूबने से मौत हो गई. घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

जमुई. सदर प्रखंड क्षेत्र के अमरथ गांव में मंगलवार की देर शाम कर्मा पर्व की खुशियां उस समय मातम में बदल गयीं, जब महादेव स्थान पोखर में नहाने गयीं दो किशोरियों की डूबने से मौत हो गयी. मृतकों की पहचान अमरथ गांव निवासी सतीश महतो की पुत्री रानी कुमारी (15) और बिजली महतो की पुत्री चांदनी कुमारी (16) के रूप में हुई. घटना की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गयी और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.

विज्ञापन

कर्मा पर्व को लेकर पोखर में नहाने गयी थीं बच्चियां

परिजनों के अनुसार कर्मा पर्व को लेकर मंगलवार की शाम गांव की कई बच्चियां महादेव स्थान पोखर में नहाने गयी थीं. इसी दौरान रानी और चांदनी पोखर के गहरे पानी में चली गयीं और डूबने लगीं. दोनों को डूबता देख साथ मौजूद बच्चियों ने शोर मचाया.

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों किशोरियों को पानी से बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत की. इसके बाद परिजन दोनों को आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.

पोखर से निकालने में लगा समय, सुरक्षा पर उठे सवाल

परिजनों का कहना है कि दोनों बच्चियों के डूबने के बाद उन्हें पोखर से बाहर निकालने में काफी समय लग गया. जब तक ग्रामीणों ने दोनों को पानी से निकाला, तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी. अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

हादसे के बाद गांव में पर्व के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं. परिजनों और ग्रामीणों में घटना को लेकर गहरा दुख है.

सदर अस्पताल में जुटी भीड़, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

दोनों किशोरियों के शव सदर अस्पताल पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. बेटियों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गयीं.

घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी पप्पू मंडल भी सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेकर शोक संवेदना व्यक्त की. घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस को दी गयी है. पुलिस आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन