नप अध्यक्ष ने शिव झांकी का किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
नप अध्यक्ष ने शिव झांकी का किया उद्घाटन

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित शिवालय से भव्य शिव बारात निकाली गयी.

विज्ञापन

झाझा. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित शिवालय से भव्य शिव बारात निकाली गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन नप अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष विपिन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव एवं प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रदेव यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि आज झाझा ही नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष में महाशिवरात्रि श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी जा रही है. जिस प्रकार झाझा के विभिन्न शिवालयों से भव्य बारात निकाली जा रही है, वह अत्यंत मनोरम दृश्य है. उन्होंने झाझा वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को बनाए रखने का संदेश दिया. सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव ने कहा कि जिस तरह से अत्याधुनिक तरीके से पूरे झाझा के शिवालयों को सजाया गया है तथा भोले शिवशंकर की आकर्षक झांकी और बारात निकाली जा रही है, वह सराहनीय है. उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र के शिव बाजार, गांधी चौक, गणेश मंदिर सहित सभी शिवालयों के भक्तों को महाशिवरात्रि की बधाई दी और भगवान शिव से सभी की मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि दिनभर उपवास रखकर श्रद्धालु जिस भक्ति भाव से पूजा-अर्चना करते हैं, भगवान शिव उनकी हर मनोकामना पूर्ण करें. मौके पर पवन राम, बिट्टू चंद्रवंशी, रणधीर माथुरी, मंटू गुप्ता, पिंकू बरनवाल समेत दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान रहा.

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन