तीसरे दिन भी शांतिपूर्ण हुई स्नातक पार्ट टू परीक्षा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Sep 2024 9:30 PM

विज्ञापन

दोनों पालियों में 43 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन

चकाई. फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय में हो रही स्नातक पार्ट टू की परीक्षा शनिवार तीसरे दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से ली गयी. इस बारे में पीपी वाई कॉलेज के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ रविशंकर यादव ने बताया कि प्रथम पाली में जहां 725 में 697 छात्र छात्रों ने परीक्षा दी. वहीं 28 अनुपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली में 505 परीक्षार्थियों में 490 ने परीक्षा दी तथा 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा संचालन में परीक्षा नियंत्रक प्रो चंद्रशेखर पंडित, विनोद कुमार, शरदेंदु शेखर सिन्हा, विजय कुमार, कृष्ण कुमार, विजय यादव, पिंकी कुमारी, संगीता कुमारी, राधिका कुमारी, लाडली राज, बसंती कुमारी, भूदेव राय, प्रमोद बाजपेई, कामेश्वर यादव, रामकुमार यादव, रोहित कुमार यादव, शिव शक्ति, रामनारायण यादव, करमचंद्र किस्कू, अमरनाथ रजक, रंजन कुमार सुमन, नरेश चंद्र हैंब्रम, श्याम नंदन यादव, रघुवंश राय, राजेंद्र यादव, बिन्दश्व री यादव आदि ने सहयोग किया. दंडाधिकारी के रूप में मनोज कुमार के साथ चीहरा व चकाई पुलिस मौजूद थी.

डॉ एके कॉलेज में कदाचार मुक्त माहौल में जारी है खंड दो की परीक्षा

चंद्रमंडीह. डॉ अरविंद कुमार डिग्री महाविद्यालय विशनपुर में मुंगेर विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित खंड दो की ऑनर्स विषय की परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई. इस दौरान दोनों पालियों में मिलाकर कुल 515 परीक्षार्थी शामिल हुए. वहीं इस दौरान कुल 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा नियंत्रक प्रो महेंद्र प्रसाद राय ने बताया शनिवार को दोनों ही पालियों में परीक्षा आयोजित की गयी. इसके तहत प्रथम पाली में इतिहास विषय में 219 परीक्षार्थी शामिल हुए. वहीं संगीत में 1, दर्शन शास्त्र में 3 एवं गृह विज्ञान में 88 परीक्षार्थी शामिल हुए. उन्होंने बताया कि दूसरी पाली में राजनीतिशास्त्र विषय की परीक्षा में 199 एवं मनोविज्ञान विषय में 5 परीक्षार्थी शामिल हुए. जबकि इस दौरान कुल 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित भी रहे. प्रो राय ने बताया कि डॉ अरविंद कुमार डिग्री कॉलेज में स्थानीय फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा पूर्णरूप से कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न करायी जा रही है. परीक्षा के सफल आयोजन के लिए परीक्षा नियंत्रक प्रो महेंद्र प्रसाद राय सहित प्राचार्य प्रो प्रसून्न रामाकृष्णन, प्रो संजय कुमार पांडेय, प्रो दयानंद कश्यप, राजहंस पांडेय, राजेश कुमार, पिंकू कुमार दास, निवास कुमार राय, चंदन कुमार यादव, निशा कुमारी, प्रवीण कुमार वर्मा, रानी कुमारी, सुधीर कुमार वर्मा, चंद्रशेखर, ओमजी सहित महाविद्यालय परिवार के अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन