राजमणि महाविद्यालय से चालीस लिप्टस पेड़ की चोरी, एफआइआर दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Aug 2024 9:27 PM
थाना क्षेत्र के राजमणि महाविद्यालय परिसर में लगे 40 लिप्टस के पेड़ की चोरी कर ली गयी. एक ही रात में चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया.
गिद्धौर. थाना क्षेत्र के राजमणि महाविद्यालय परिसर में लगे 40 लिप्टस के पेड़ की चोरी कर ली गयी. एक ही रात में चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया. अगली सुबह जब प्राचार्य महाविद्यालय पहुंचे तब उन्हें इस मामले की जानकारी हुई और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी है. इसे लेकर प्राचार्य सह विद्यालय के सचिव राम किशोर सिंह के द्वारा गिद्धौर थाने में आवेदन देकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है. बताया जाता है कि देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा राजमणि महाविद्यालय परिसर में घुसकर कटर मशीन के जरिए परिसर में लगे एक एक कर 40 लिप्टस के पेड़ को काट लिया गया. प्राचार्य ने स्थानीय असामाजिक तत्वों द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने की आशंका जाहिर की है. बताते चलें कि गिद्धौर थाने से महज दो किलोमीटर दूरी पर स्थित राजमणि महा विद्यालय परिसर है जहां असामाजिक तत्वों द्वारा कटर मशीन के जरिये एक एक कर एक नहीं बल्कि 40 पेड़ों को काटकर काफी आसानी से बड़े वाहनों के जरिए गुप्त ठिकाने तक लेकर चल दिया गया. लेकिन इसकी भनक गिद्धौर पुलिस को भी नहीं लग पायी. क्षेत्र के ग्रामीण बताते हैं कि गिद्धौर में इन दिनों चोरों एवं असामाजिक तत्वों का तांडव दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है, बीते एक सप्ताह में दो घर व एक मंदिर को चोरों ने निशाना बनाने के बाद अब महाविद्यालय में लगे 40 पेड़ को काट लिया गया. मामले को लेकर गिद्धौर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










