ऋण जमा करने के लिए धारकों को मिला अंतिम नोटिस

Updated:
विज्ञापन

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक ने ऋण डिफॉल्टर को लेकर अभियान चलाकर धारकों को ऋण वसूली का अंतिम नोटिस दिया गया.

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक ने ऋण डिफॉल्टर को लेकर अभियान चलाकर धारकों को ऋण वसूली का अंतिम नोटिस दिया गया. इसे लेकर गुरुवार को प्रखंड अंतर्गत दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के मटिया शाखा द्वारा शाखा प्रबंधक गौरव कुमार, सर्टिफिकेट अधिकारी सौरभ कुमार सिंह अधिकारी अमित आलोक तथा मुनेश्वर उरांव तथा लक्ष्मीपुर थाना के पुलिस जवान के साथ प्रखंड अंतर्गत मोगलवा, चिनबेरिया, हथियावर तथा उसके आस पास गांव में ऋण वसूली अभियान चलाया. इस दौरान ऋण धारकों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा गया कि जल्द से जल्द ऋण को चुकता कर दें वरना, कुर्की जब्ति की कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा ऋण धारकों को कहा जा रहा है कि दो चार दिनों के अंदर ऋण जमा कर अपने ऋण खाता को एनपीए से बाहर करवा लें. नहीं तो बैंक कानूनी कार्रवाई के लिए बाध्य हो जायेगा. इसके बाद कोई भी समझौता बैंक नहीं कर सकता है. साथ ही यह भी कहा गया कि संबंधित ऋण का यदि निष्पादन करना चाहते हैं तो आगामी 14 दिसंबर को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में वरीय पदाधिकारी की देखरेख में समझौता करवा कर ऋण से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन