बैंक के रुपये को गबन करने के उद्देश्य से किया था झूठा मुकदमा: एसडीपीओ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रखंड क्षेत्र के बूढ़ीखाड़ निवासी सुधीर मंडल ने सीएसपी के रुपये गबन करने को लेकर लूट की झूठी प्राथमिकी दर्ज करवायी थी.

विज्ञापन

झाझा. प्रखंड क्षेत्र के बूढ़ीखाड़ निवासी सुधीर मंडल ने सीएसपी के रुपये गबन करने को लेकर लूट की झूठी प्राथमिकी दर्ज करवायी थी. जानकारी देते हुए एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि सुधीर मंडल ने अपने आवेदन में बताया था कि रुपये सीएसपी से निकाल कर घर ले जा रहा था तभी कुछ लोगों ने मारपीट कर महालक्ष्मी धर्मकांटा सोहजना के पास रुपये छीन लिये. उन्होंने बताया कि आवेदन के आलोक में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार, कुंज बिहारी कुमार, ज्योति प्रकाश के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की. इस दौरान पुलिस को सड़क किनारे सीसीटीवी फुटेज में कुछ सुराग मिल गया. फुटेज में पाया गया कि घटना स्थल पर पेशाब करने को लेकर स्थानीय लोगों से इनकी बहस हुई. इसके बाद भी रुपये का थैला इनके पास सही सलामत था. फुटेज से मिले सुराग के बाद सुधीर मंडल को थाना बुलाकर सख्ती से पूछताछ की, तो बताया कि मेरा पुत्र विजय किशोर मंडल सीएसपी चलाता है. बैंक के रुपये गबन करने के उद्देश्य से बाजार स्थित जान पहचान की एक दुकान में रखवा दिया था और थाने में झूठे केस दर्ज करवा दिया. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस 1 लाख 10 हजार रुपये सुधीर मंडल के पुत्र विजय किशोर मंडल के पास से बरामद कर लिया है. झूठे केस दर्ज करने को लेकर सुधीर मंडल को गिरफ्तार कर छानबीन की जा रही है. साथ ही बताया कि इस मामले में अन्य लोग भी हैं इसकी जांच की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन