उलाई नदी में डूबने से वृद्ध की मौत, मातम

Updated:
विज्ञापन
उलाई नदी में डूबने से वृद्ध की मौत, मातम

सदर थाना क्षेत्र के थेगुआ उलाई नदी घाट पर डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक वृद्ध की पहचान हरनारायण पुर गांव निवासी कारु यादव 72 वर्ष के रूप में हुई है.

विज्ञापन

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के थेगुआ उलाई नदी घाट पर डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक वृद्ध की पहचान हरनारायण पुर गांव निवासी कारु यादव 72 वर्ष के रूप में हुई है. परिजन ने बताया कि मृतक वृद्ध कारु यादव बुधवार की शाम शौच के लिए घर से निकला था. काफी देर बाद भी जब वह घर वापस नहीं आया तो हमलोगों ने काफी खोजबीन की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चला. गुरुवार की सुबह उलाई नदी में बने गड्ढे में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी. इसके उपरांत घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पुरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वृद्ध कारू यादव की मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन