नये चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवाब अख्तर ने बन रहे भवन का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

रेफरल अस्पताल के नये प्रभारी डॉ नवाब अख्तर ने बन रहे नये भवन का सोमवार को निरीक्षण किया.

विज्ञापन

झाझा . रेफरल अस्पताल के नये प्रभारी डॉ नवाब अख्तर ने बन रहे नये भवन का सोमवार को निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संवेदक समेत कई लोगों को दिशा निर्देश दिये. उन्होंने बन रहे भवन में मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था, मरीजों के लिए शुद्ध पेयजल, शौचालय के अलावा अन्य सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद उन्होंने एक सूची बनाकर जिला को भी भेजा है, ताकि उस जगह पर आने वाले मरीजों के अभिभावक का एक शेड बनाया जा सके. इसके अलावा उन्होंने अपने अधीनस्थ स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह क्षेत्र सुदूर ग्रामीण इलाका व आर्थिक रूप से पिछड़ा क्षेत्र है. जो भी मरीज इस अस्पताल में आते हैं, उनकी समुचित देखभाल व इलाज होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की कोई समस्या हो तो उसकी सूचना अविलंब हमें दें, ताकि उस पर काम किया जा सके. मौके पर चिकित्सक डॉ सादाब अहमद के अलावा कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन