विधि-व्यवस्था को लेकर सड़क पर उतरे डीएम-एसपी, पंडालों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

सरस्वती पूजा जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च किया गया.

विज्ञापन

जमुई. सरस्वती पूजा जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिलाधिकारी श्री नवीन एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने किया. इस दौरान डीसी सुभाषचंद्र मंडल,एडीएम रविकांत सिन्हा, एसडीओ सौरभ कुमार, टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक पदाधिकारी एवं सशस्त्र पुलिस बल मौजूद रहे. फ्लैग मार्च की शुरुआत कृष्ण सिंह स्टेडियम से हुई, जो जमुई बाजार, महाराजगंज, भछियार, पुरानी बाजार, नीमा रंग समेत जिले के प्रमुख एवं संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा. मार्च के दौरान प्रशासनिक टीम ने सरस्वती पूजा पंडालों में पहुंचकर औचक निरीक्षण भी किया. इस दौरान पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था, बिजली कनेक्शन, भीड़ नियंत्रण और आयोजन समितियों की तैयारियों की समीक्षा की गयी. जिलाधिकारी श्री नवीन ने कहा कि सरस्वती पूजा ज्ञान, संस्कृति और सद्भाव का पर्व है. उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अफवाह या शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गयी है. सभी प्रमुख पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. एसडीओ जमुई श्री सौरभ कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है. जिले में कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गयी है और किसी भी आपात स्थिति में आमजन तुरंत प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए आवश्यक संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन