फब्तियां कसने का विरोध किया तो माता-पिता के साथ पुत्री को पीटा

Updated:
विज्ञापन
फब्तियां कसने का विरोध किया तो माता-पिता के साथ पुत्री को पीटा

जिले के केवाल पूर्वी गूगलडीह गांव में घास काटने के दौरान युवती ने फब्तियां कसने का विरोध किया तो दबंग ने युवती के साथ उसके माता-पिता के साथ मारपीट की.

विज्ञापन

जमुई. जिले के केवाल पूर्वी गूगलडीह गांव में घास काटने के दौरान युवती ने फब्तियां कसने का विरोध किया तो दबंग ने युवती के साथ उसके माता-पिता के साथ मारपीट की. परिजनों ने तीनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों ने मारपीट का आरोप पड़ोसी ललन यादव, मंटू यादव व विजय यादव समेत अन्य लोगों पर लगाया है. युवती ने बताया कि में खेत की मेड़ पर घास काट रही थी. इसी दौरान ललन यादव ने फब्तियां कसा. जब इसका विरोध किया तो गली-गालौज की. इसी रंजिश में सभी लोगों ने घर में घुसकर मुझपर और मेरे माता-पिता पर तलवार से हमला कर दिया. घायल द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गयी है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन