ePaper

जन्माष्टमी पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

Updated at : 14 Aug 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

जन्माष्टमी पूजा समिति द्वारा पंच मंदिर गिद्धौर के प्रांगण में इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाएगा

विज्ञापन

गिद्धौर. जन्माष्टमी पूजा समिति द्वारा पंच मंदिर गिद्धौर के प्रांगण में इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाएगा. इस आशय की जानकारी जन्माष्टमी समिति के अध्यक्ष बिट्टू कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि पंच मंदिर के निकट के पंडाल में 16 अगस्त की मध्यरात्रि श्री कृष्ण जन्मोत्सव की पूजा संपन्न होगी. इसके उपरांत 17 एवं 18 अगस्त को भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा. जबकि 19 अगस्त को शोभायात्रा के साथ प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा. इसके लिए भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें भगवान श्री कृष्ण के बालरूप की आकर्षक प्रतिमा मुख्य आकर्षण होगी. इसके अलावा कई अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रतिमाएं भी पंडाल में स्थापित की जाएंगी. जिससे भक्तों को अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव हो सके. प्रतिमा निर्माण का कार्य मूर्तिकार राजकुमार आर्ट द्वारा किया जा रहा है. समिति के सदस्य घर घर जाकर चंदा संग्रह कर रहे हैं और आयोजन की तैयारियों में पूरी निष्ठा से लगे हुए हैं. इस आयोजन में रॉकी कुमार, अमित कुमार, कुमार राज, आकाश कुमार, सोनू कुमार, आशीष कुमार, मिथलेश रावत, राकेश कुमार, सत्यम केशरी, अंगेश कुमार, पीयूष कुमार, आदित्य कुमार, संतोष पंडित सहित अनेक युवा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अध्यक्ष बिट्टू कुमार ने बताया कि इस बार का महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक सौंदर्य का अद्वितीय संगम होगा, जिसमें गिद्धौर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन