चरकापत्थर थाना का चौकीदार हरेराम सिंह की झाझा रेफरल अस्पताल में मौत

Updated:
विज्ञापन
चरकापत्थर थाना का चौकीदार हरेराम सिंह की झाझा रेफरल अस्पताल में मौत

चरकापत्थर थाना क्षेत्र में पदस्थापित महेश्वरी निवासी 50 वर्षीय चौकीदार हरेराम सिंह की मौत रेफरल अस्पताल में शुक्रवार की देर रात को हो गयी.

विज्ञापन

झाझा. चरकापत्थर थाना क्षेत्र में पदस्थापित महेश्वरी निवासी 50 वर्षीय चौकीदार हरेराम सिंह की मौत रेफरल अस्पताल में शुक्रवार की देर रात को हो गयी. मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि हरेराम सिंह शुक्रवार सुबह 8:00 बजे स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से चरकापत्थर थाना के लिए निकले. थाना में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात्रि 9:00 बजे के आसपास घर लौटे. खाना खाकर वह छत पर सोने चले गये. इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ गयी. गांव में समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण पहले ग्रामीण चिकित्सक से उनका इलाज कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर करीब 2:00 बजे रात्रि को रेफरल अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया. चौकीदार की मृत्यु होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस रेफरल अस्पताल पहुंची और कागजी कार्यवाई पूरी करने के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. चरकापत्थर थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि वह स्वतंत्रता दिवस के दिन कार्यक्रम में शामिल हुए थे. मृत्यु किस कारण से हुई है, इसका पता अभी मुझे नहीं चला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन