ePaper

राजद नेता के घर पर बमबाजी, आगजनी से परिवार दहशत में

Updated at : 16 Feb 2026 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
राजद नेता के घर पर बमबाजी, आगजनी से परिवार दहशत में

झगरूडीह गांव में बीते रविवार की रात करीब आठ नकाबपोश लोगो ने राजद नेता सुरेश पासवान के घर पर बमबाजी व आगजनी की घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

चकाई. चकाई थाना क्षेत्र की पेटरपहाड़ी पंचायत अंतर्गत झगरूडीह गांव में बीते रविवार की रात करीब आठ नकाबपोश लोगो ने राजद नेता सुरेश पासवान के घर पर बमबाजी व आगजनी की घटना को अंजाम दिया. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत है. बताया जाता है सुरेश पासवान पत्नी के साथ अपनी बेटी का इलाज के लिए दो दिनों से पटना में है. सूचना के बाद वे सोमवार दोपहर अपने घर पहुंचे. सुरेश पासवान की पुत्री रूपा कुमारी ने बताया कि घर पर कोई भी पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था. घर में उनकी भाभी पूजा देवी, रीता देवी आदि मौजूद थी. रात के 2:00 बज के आसपास वह अपने घर के मवेशियों को देखने के लिए निकली थी. इसी दौरान चाकू से लैस आठ की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने उसके घर को घेर लिया और उसके पिता के बारे में पूछने लगे. पिताजी यहां नहीं है कहने पर उन लोगों ने मेरा मुंह दबाकर मेरे साथ मारपीट की और घर में घुस गये. घर की महिलाओं को कमरे में बंद कर दिया और बक्से की चाबी मांगी. चाबी नहीं देने पर उन लोगों ने ताला तोड़ दिया. बक्से से जमीन के आवश्यक कागजात, राशनकार्ड, सोना की चेन, चांदी की पायल, आधार कार्ड, जॉब कार्ड सहित सभी आवश्यक कागजात को निकाल लिये और घर के समीप रखकर सभी कागजात को जला दिये. इससे घर की झोपडी आग से जल गयी. इस दौरान उन लोगों ने दो बम फेंके जो जोरदार आवाज़ के साथ फट गये. वहीं जाते-जाते घर के सामने सड़क किनारे सरकारी नाला पर एक जिंदा सुतली बम छोड़ दिया. साथ ही, किसी भी प्रकार की सूचना किसी को नहीं देने की बात कही. बाद में हो-हल्ला करने पर अगल-बगल के लोग पहुंचे और बाहर से गेट खोलकर हम लोगों को बाहर निकाला और आग बुझायी. इसके बाद हम लोगों ने रात में ही मामले की सूचना पुलिस को दी .सूचना पर चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की. दोपहर बाद बम निरोधक दस्ते ने मौके पर मौजूद जिंदा बम को डिफ्यूज कर दिया. एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है. वहीं चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि घटना को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है. एफएसएल टीम की भी मदद ली जा रही है. जल्द ही घटना का उदभेदन क़र लिया जाएगा.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन