बाइक व साइकिल की टक्कर, चार घायल, एक रेफर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एनएच 333 ए सोनो-खैरा मार्ग पर मानधाता के समीप एक बाइक और साइकिल की टक्कर में चार लोग घायल हो गए.

विज्ञापन

सोनो. एनएच 333 ए सोनो-खैरा मार्ग पर मानधाता के समीप एक बाइक और साइकिल की टक्कर में चार लोग घायल हो गए. दुर्घटना में जहां बाइक पर सवार तीनो युवक घायल हुए वहीं साइकिल सवार व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया. सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद साइकिल सवार घायल अधेड़ को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के बलथर गांव निवासी प्रिंस कुमार (18), जुगड़ी गांव निवासी पिंकू कुमार (18), सोनो निवासी सुमित कुमार (18) व खैरा थानाक्षेत्र के केंदुआ गांव निवासी शंकर साव (55) के रूप में हुई है. घटना के संदर्भ में बताया गया कि प्रिंस कुमार, पिंकू कुमार व सुमित कुमार बाइक पर सवार होकर बलथर से सोनो की ओर आ रहा था जबकि शंकर साव साइकिल से अपने घर केंदुआ जा रहा था. इसी दौरान मानधाता के समीप एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को चकमा दिया जिससे बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गया और साइकिल से जा टकराया. इस दुर्घटना में बाइक सवार और साइकिल सवार सभी घायल हो गए. स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया जहां इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल शंकर साव को सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन