डीएम ने सीएचसी लक्ष्मीपुर का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से लिया इलाज और दवा का फीडबैक

Updated:
विज्ञापन

फोटो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर का जज लेते डीएम श्री नवीन व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमुई के डीएम ने सीएचसी लक्ष्मीपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया. उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बात कर इलाज और दवाओं की उपलब्धता के बारे में फीडबैक लिया. डीएम ने स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए.

विज्ञापन

जमुई. जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और अस्पतालों की व्यवस्थाओं को परखने के लिए गुरुवार को विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया. विद्यालय निरीक्षण के लिए क्षेत्र में निकले वरीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने संबद्ध प्रखंडों के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी जायजा लिया. इस दौरान अस्पतालों में साफ-सफाई, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, आपातकालीन सेवाओं और पैथोलॉजी लैब की व्यवस्था की जांच की गयी.

विज्ञापन

डीएम ने सीएचसी लक्ष्मीपुर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

इसी क्रम में जिलाधिकारी नवीन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर का निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, जांच घर और दवा वितरण कक्ष का बारीकी से जायजा लिया. इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों की क्रियाशीलता की भी जांच की गयी.

खुद स्वास्थ्य जांच कर परखी मुफ्त जांच की व्यवस्था

डीएम ने अस्पताल परिसर में संचालित मुफ्त जांच सुविधा केंद्र का भी निरीक्षण किया. उन्होंने स्वयं अपनी स्वास्थ्य जांच कराकर जांच केंद्र की व्यवस्थाओं की धरातलीय स्थिति को परखा. इससे जांच प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं और मरीजों को मिल रही सेवा की स्थिति का भी जायजा लिया.

मरीजों और परिजनों से सीधे लिया फीडबैक

निरीक्षण के दौरान डीएम ने इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद किया. उन्होंने चिकित्सकीय सुविधाओं, मुफ्त दवाओं की उपलब्धता और इलाज में लगने वाले समय को लेकर मरीजों से फीडबैक लिया.

मरीजों से मिले फीडबैक के आधार पर डीएम ने स्वास्थ्य व्यवस्था में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए. उन्होंने अस्पताल की सेवाओं को मरीजों के लिए अधिक सुविधाजनक और प्रभावी बनाने पर जोर दिया.

संवेदनशीलता और सेवा भाव से इलाज करने का निर्देश

डीएम नवीन ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ संवेदनशीलता और सेवा-भाव से व्यवहार करें. मरीजों को बेहतर और समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

स्वास्थ्य सेवाओं में शिथिलता स्वीकार नहीं

डीएम ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को नियमित रूप से बेहतर बनाए रखने और मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा, जांच और दवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन