ePaper

बालू घाट पर असामाजिक तत्वों ने की गोलीबारी, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 19 Nov 2024 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
बालू घाट पर असामाजिक तत्वों ने की गोलीबारी, प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के सोनेल डहुआ गांव स्थित बालू घाट पर असामाजिक तत्वों ने गोलीबारी की.

विज्ञापन

खैरा. थाना क्षेत्र के सोनेल डहुआ गांव स्थित बालू घाट पर असामाजिक तत्वों ने गोलीबारी की. घटना को लेकर डहुआ गांव निवासी निरंजन कुमार ने थाने में आवेदन देते हुए 15 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. निरंजन कुमार ने बताया कि सुखनार नदी के बुढ़वातरी घाट में कुछ दबंगों ने जबरन बालू का उठाव कर रहे थे. इसी क्रम में मनोज सिंह, दीपक कुमार एवं नरसिंह सिंह के कहने पर मुकुन सिंह, रोहित कुमार, रणजीत सिंह, सुभाष सिंह, गौतम सिंह, चितरंजन कुमार, रिशु कुमार, पप्पू सिंह, संतोष कुमार, टिंकू कुमार, राहुल कुमार, वरुण सिंह, अशोक कुमार सहित अन्य लोग पिस्तौल लेकर आये तथा गोलीबारी करने लगे. इस दौरान उन लोगों ने करीब आठ राउंड से भी अधिक फायरिंग की है. उन्होंने मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. खैरा पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन