कोलकाता व लालकुआं के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

Updated:
विज्ञापन
कोलकाता व लालकुआं के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

आगामी दुर्गापूजा, दीपावली व छठ के दौरान यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता और लालकुआं के बीच पूजा ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

झाझा. आगामी दुर्गापूजा, दीपावली व छठ के दौरान यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता और लालकुआं के बीच पूजा ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी बी बाउरी ने बताया कि गाड़ी संख्या 05060 लालकुआं–कोलकाता पूजा स्पेशल आगामी 04 सितंबर और 13 नवंबर के बीच प्रत्येक गुरुवार को लालकुआं से प्रस्थान करेगी. अगले दिन रात्रि में कोलकाता पहुंचेगी. यही ट्रेन कोलकाता–लालकुआं पूजा स्पेशल आगामी 06 सितंबर और 15 नवंबर के बीच प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से सुबह 05:00 बजे प्रस्थान करेगी. अगले दिन शाम 03:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में यह ट्रेन 10 ट्रिप लगायेगी. यह ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा आदि स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित सुविधाएं उपलब्ध होंगी.इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के को उपलब्ध होंगे. कोलकाता–लालकुआं पूजा स्पेशल पीआरएस और इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन