ePaper

पुलिस ने ऑटो से शराब की बड़ी खेप की बरामद

Updated at : 15 Sep 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने ऑटो से शराब की बड़ी खेप की बरामद

रविवार की देर रात पुलिस ने विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी. थाना क्षेत्र के पुरानी चौक के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ऑटो से 213 बोतल शराब बरामद की.

विज्ञापन

सिकंदरा. रविवार की देर रात पुलिस ने विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी. थाना क्षेत्र के पुरानी चौक के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ऑटो से 213 बोतल शराब बरामद की. थानाध्यक्ष विवेक कुमार राय के नेतृत्व में चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान जमुई की ओर से आ रहे एक ऑटो को रोका गया. तलाशी लेने पर ऑटो के तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने मौके पर ही धनबाद के झरिया निवासी विपिन पंडित और ताहिद शेख को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि यह शराब देवघर से बरबीघा ले जाई जा रही थी. पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपितों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. थानाध्यक्ष विवेक कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन