हावड़ा व नई दिल्ली बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

Updated:
विज्ञापन

होली और दोल यात्रा को लेकर रेलवे ने हावड़ा और नई दिल्ली के बीच एक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

झाझा. होली और दोल यात्रा को लेकर रेलवे ने हावड़ा और नई दिल्ली के बीच एक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. जानकारी देते हुये आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 04052 नई दिल्ली–हावड़ा होली स्पेशल आगामी 25 फरवरी से 03 मार्च तक दिल्ली से प्रत्येक दिन शाम के 06:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात्रि के 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 04051हावड़ा-नई दिल्ली आगामी 27 फरवरी से 05 मार्च तक हावड़ा से प्रत्येक दिन 01:40 बजे रवाना होगी. अगले दिन सुबह 08:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में यह ट्रेन सात ट्रिप लगायेगी. यह ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह,झाझा आदि स्टेशनों पर रुकेगी. उक्त ट्रेन में वातानुकूलित कोच की सुविधा होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन