आज निकाली जायेगी भव्य तिरंगा शोभा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
आज निकाली जायेगी भव्य तिरंगा शोभा यात्रा

चंदन सिंह फाउंडेशन कार्यालय चकाई से मंगलवार को तिरंगा शोभायात्रा निकाली जायेगी. इसमें हजारों कार्यकर्ता अपने बाइक व चार पहिए वाहनों के साथ भाग लेंगे.

विज्ञापन

सरौन . चंदन सिंह फाउंडेशन कार्यालय चकाई से मंगलवार को तिरंगा शोभायात्रा निकाली जायेगी. इसमें हजारों कार्यकर्ता अपने बाइक व चार पहिए वाहनों के साथ भाग लेंगे. जानकारी देते हुए चंदन सिंह फाउंडेशन के संस्थापक समाजसेवी चंदन सिंह ने बताया कि मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. तिरंगा यात्रा चंदन सिंह फाउंडेशन कार्यालय से निकलकर बटपार, सरौन, बिचकोरवा, माधोपुर, नावाडीह सिल्फरी, करंगढ़, बामदह, चकाई बाजार होते हुए फाउंडेशन कार्यालय पहुंचकर समाप्त होगी. उन्हें बताया कि तिरंगा यात्रा से लोगों को यह संदेश दिया जायेगा कि अपने देश समाज की रक्षा करने के लिए जागरूक रहें, ताकि हमारे देश पर कोई आंच आये तो उससे आसानी से सामना कर सके. उन्होंने बताया कि तिरंगा शोभायात्रा में फाउंडेशन के वरीय सदस्य के साथ-साथ सदस्य गण एवं देश प्रेमी लोग भाग लेंगे. वहीं, उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा चंदन सिंह फाउंडेशन कार्यालय से मंगलवार की सुबह 9:00 बजे निकाली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन