केकेएम कॉलेज में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य, नियम तोड़ने पर नामांकन रद्द

Updated:
विज्ञापन
केकेएम कॉलेज में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य, नियम तोड़ने पर नामांकन रद्द

केकेएम कॉलेज प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए छात्र-छात्राओं के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी है.

विज्ञापन

जमुई. केकेएम कॉलेज प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए छात्र-छात्राओं के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी है. कॉलेज की प्राचार्या प्रो डॉ कंचन गुप्ता ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया कि निर्धारित उपस्थिति पूरी नहीं करने वाले छात्रों को इंटरनल परीक्षा में बैठने और परीक्षा फार्म भरने से वंचित कर दिया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि 75 प्रतिशत उपस्थिति से कम पाए जाने पर शिक्षा विभाग और मुंगेर विश्वविद्यालय के आदेशानुसार छात्रों का नामांकन भी रद्द किया जा सकता है. प्राचार्या ने कहा कि कक्षाओं में नियमित उपस्थिति दर्ज कराना सभी की जिम्मेदारी है. नियमों का पालन नहीं करने पर पूरा दायित्व छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों का होगा. कॉलेज प्रशासन का मानना है कि यह कदम शिक्षण व्यवस्था में अनुशासन और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन