पिस्तौल के बल पर ज्वेलर्स से 20 हजार की लूट

Updated:
विज्ञापन

चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के कियाजोड़ी-आसहना मुख्य मार्ग पर सोमवार शाम करीब 7 बजे पिस्तौल के बल पर एक ज्वेलर्स दुकानदार से 20 हजार की लूट का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोका, मारपीट कर नकदी, मोबाइल व चाबी छीनी; पुलिस जांच में जुटी चकाई. चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के कियाजोड़ी-आसहना मुख्य मार्ग पर सोमवार शाम करीब 7 बजे पिस्तौल के बल पर एक ज्वेलर्स दुकानदार से 20 हजार की लूट का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही चंद्रमंडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है. पीड़ित दुकानदार चंद्रमंडीह निवासी चंदन पोद्दार ने बताया कि वह रोज की तरह कियाजोरी मोड़ स्थित अपनी सोना-चांदी की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान भलसुमा गांव के समीप पीछे से ओवरटेक कर एक बाइक पर सवार तीन युवक आये और उन्हें रोक लिया. बदमाशों ने पिस्तौल कान से सटाकर बाइक की चाबी और मोबाइल छीन लिया, साथ ही उनके पास मौजूद 20 हजार नकद भी लूट लिया. विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गयी. दुकानदार के अनुसार, जाते-जाते नकाबपोश अपराधियों ने कहा कि मोबाइल और बाइक की चाबी शिव मंदिर के पास फेंक देंगे. घटना के बाद पीड़ित ने किसी अन्य के मोबाइल से परिजनों व पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही चंद्रमंडीह थाना के अवर निरीक्षक नंदन कुमार राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने शिव मंदिर के पास से पीड़ित का मोबाइल बरामद कर लिया है. घटना ऐसे स्थान पर हुई है जहां सड़क किनारे कई घर मौजूद हैं, बावजूद इसके अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. इस घटना से राहगीरों व स्थानीय लोगों में भय का माहौल व्याप्त है. पुलिस बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन