नाबालिग लड़की का अपहरण करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज
Updated at : 13 Feb 2020 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

जमुई : सदर थाना क्षेत्र के भछियार मोहल्ला से एक नाबालिग लड़की लापता हो गयी. इसे लेकर परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया है. अपने आवेदन में परिजनों ने मोहल्ले के लोगों पर आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. परिजनों ने बताया कि मेरी बेटी घर से दूध लाने के लिए दुकान गई थी. […]
विज्ञापन
जमुई : सदर थाना क्षेत्र के भछियार मोहल्ला से एक नाबालिग लड़की लापता हो गयी. इसे लेकर परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया है. अपने आवेदन में परिजनों ने मोहल्ले के लोगों पर आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. परिजनों ने बताया कि मेरी बेटी घर से दूध लाने के लिए दुकान गई थी. जिसके बाद वह लौटकर घर नहीं आई. बाद में उक्त युवक का फोन आया.
इससे पहले भी वह युवक मेरे बेटी के फोन पर गाली गलौज व अश्लील बातें किया करता था, साथ ही मेरी बेटी के लापता होने के बाद भी उसने फोन कर हमें धमकी दी. इधर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नाबालिक लड़की को बरामद कर लिया है, जबकि पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




