बनजामा ने फतेहपुर को नौ रन से हराया

Updated:
विज्ञापन

झाझा : प्रखंड क्षेत्र के सर्किल नंबर एक स्थित अतिसुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लालबेरो गांव के मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को खेला गया. फाइनल मैच बनजामा क्रिकेट टीम एवं फतेहपुर क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. बनजामा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. जिसमें निर्धारित […]

विज्ञापन

झाझा : प्रखंड क्षेत्र के सर्किल नंबर एक स्थित अतिसुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लालबेरो गांव के मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को खेला गया. फाइनल मैच बनजामा क्रिकेट टीम एवं फतेहपुर क्रिकेट टीम के बीच खेला गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
बनजामा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. जिसमें निर्धारित 16 ओवर में 183 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसमें बनजामा टीम के बल्लेबाज प्रिंस कुमार ने शानदार 28 गेंद पर तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 58 रन का विशाल स्कोर किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहपुर क्रिकेट टीम ने निर्धारित ओवर में 9 विकेट पर 174 रन ही बना पाई.
इस कारण बनजामा की टीम ने 9 रन से मैच को जीतते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. आयोजकों ने प्रिंस कुमार के बेहतरीन खेल प्रदर्शन को देखते हुए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया. जबकि मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मंटू कुमार को दिया गया.
मैच में मुख्य अतिथि के रूप में जन संघर्ष समिति के संयोजक विनोद कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से सामाजिक सद्भावना को बढ़ावा मिलती है. इसके अलावा शारीरिक एवं मानसिक विकास भी होता है. खेल एक ऐसा विधा है जिसमें सभी लोग अपनी सारे मनोभावों को छोड़कर खेल पर ध्यान देते हैं. खेल मैदान में रामप्रवेश कुमार, लखन प्रसाद, बीके राय, धर्मेंद्र कुमार के अलावा दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन