जमुई में भीड़ ने अपराधी युवक को पीट कर मार डाला, रणक्षेत्र में बदला अलीगंज बाजार
जमुई : जिले के अलीगंज बाजार में मॉब-लिंचिंग के मामले में भीड़ ने गोली मार कर भाग रहे एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी. इसके बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गये तथा अलीगंज बाजार में पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी कर दी. जानकारी के अनुसार, चंद्रदीप थाने के अलीगंज बाजार में […]
जमुई : जिले के अलीगंज बाजार में मॉब-लिंचिंग के मामले में भीड़ ने गोली मार कर भाग रहे एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी. इसके बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गये तथा अलीगंज बाजार में पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी कर दी.
जानकारी के अनुसार, चंद्रदीप थाने के अलीगंज बाजार में बुधवार को आक्रोशित भीड़ ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी. युवक की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सोनखार निवासी अमर सिंह के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि बुधवार शाम अलीगंज बाजार में कुछ लोगों की अमर सिंह से किसी बात को लेकर बहस हो रही थी. बहस के दौरान तनाव बढ़ने के कारण अमर सिंह ने अपने हथियार से गोली चला दी, जो वहां मौजूद बालाडीह के बिरजुनगर निवासी शिक्षक बबलू यादव को लग गयी. बबलू यादव को गोली लगने के बाद अमर सिंह भागने लगा. इसी दौरान आक्रोशित भीड़ उसका पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया और पीट-पीट कर हत्या कर दी.
हत्या के बाद मृतक अमर सिंह के परिजन और उसके गांव सोनखार से बड़ी संख्या में ग्रामीण अलीगंज बाजार पहुंचे और कई वाहनों को तोड़ दिया. दुकानों में आग लगा दी. साथ ही जमकर पथराव किया. देखते ही देखते पूरा अलीगंज बाजार रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. सूचना पाकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे व आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया. वहीं, तनाव को देखते हुए बाजार में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए