कांवरियाें का ठहराव शुरू, सुविधा नगण्य परेशानी बढ़ी

Updated:
विज्ञापन

चकाई : आषाढ़ माह के पूर्णिमा के दिन से ही कांवरिया यात्रियों का पड़ाव एवं ठहराव चकाई में प्रारंभ हो गया. मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में कांवरिया यात्रियों ने देवघर में बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक कर चकाई में रात्रि विश्राम हेतु प्रखंड मुख्यालय में पड़ाव डाला, मगर यात्रियों के लिए सुविधा की कोई व्यवस्था […]

विज्ञापन

चकाई : आषाढ़ माह के पूर्णिमा के दिन से ही कांवरिया यात्रियों का पड़ाव एवं ठहराव चकाई में प्रारंभ हो गया. मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में कांवरिया यात्रियों ने देवघर में बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक कर चकाई में रात्रि विश्राम हेतु प्रखंड मुख्यालय में पड़ाव डाला, मगर यात्रियों के लिए सुविधा की कोई व्यवस्था नहीं थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
न तो यात्रियों के विश्राम हेतु प्रखंड मुख्यालय में टेंट लगाया गया और न ही प्यास बुझाने के लिए पेय जल की व्यवस्था की गई. इसके अलावे लाइटिंग एवं चिकित्सा व्यवस्था भी नहीं दिखा. वहीं कई यात्री सौचालय का पता पूछते देखे गये.
जबकि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पूर्णिमा के दिन से ही कांवरिया यात्रियों को सारी सुविधाएं मुहैया करा देनी थी. इस बारे में पूछे जाने पर सीओ अजित कुमार झा ने बताया कि टेंट लागयी जा रही है. कल बुधवार तक कांवरिया यात्रियों को सारी सुविधा उपलब्ध करा दी जायेगी. मालूम हो कि सावन माह में देवघर में पूजा अर्चना के बाद प्रतिदिन हजारों की संख्या में कांवरिया यात्रियों का रात्रि विश्राम हेतु चकाई प्रखंड मुख्यालय में ठहराव होता है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन