बैंकों की सुरक्षा को ले पुलिस अलर्ट, चकाई और चंद्रमंडीह पुलिस ने की सघन जांच

Updated at : 10 May 2019 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
बैंकों की सुरक्षा को ले पुलिस अलर्ट, चकाई और चंद्रमंडीह पुलिस ने की सघन जांच

सरौन : चकाई एवं चंद्रमंडीह पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के सभी बैंकों में जांच अभियान चलाया. जमुई पुलिस अधीक्षक जे रेड्डी के निर्देश पर सुरक्षा के दृष्टिकोण चकाई पुलिस इंस्पेक्टर चंदेश्वर पासवान एवं चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष एके आजाद ने बैंकों में सघन जांच की. पुलिस ने चकाई एवं चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंकों […]

विज्ञापन

सरौन : चकाई एवं चंद्रमंडीह पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के सभी बैंकों में जांच अभियान चलाया. जमुई पुलिस अधीक्षक जे रेड्डी के निर्देश पर सुरक्षा के दृष्टिकोण चकाई पुलिस इंस्पेक्टर चंदेश्वर पासवान एवं चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष एके आजाद ने बैंकों में सघन जांच की. पुलिस ने चकाई एवं चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. बैंकों में लगे अलार्म, सीसीटीवी कैमरे की स्थिति, पैसे जमा एवं निकासी की जानकारी ली.

बैंक के ग्राहकों को भी पुलिस ने आवश्यक निर्देश दिए. पुलिस ने बेवजह बैंकों में जमावड़ा लगाने वाले लोगों को बैंक से बाहर करने की हिदायत बैंक सुरक्षाकर्मी को दी. सीसीटीवी फुटेज पर हर समय निगरानी रखने को कहा. बैंक घटना पर रोकथाम समेत सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस ने जांच कर यह कार्रवाई की.
इस संबंध में चकाई पुलिस इंसपेक्टर चंदेश्वर पासवान ने बताया की बैंकों में तैनात पुलिस के जवान और चौकीदार को बैंकों के बाहर कोई संदेहास्पद स्थिति में देखे जाने पर अविलंब थाना को सूचित करने को कहा. बैंक निरीक्षण के दौरान वहां लगे अलार्म की जांच की गई. बैंक में आने-जाने वाले ग्राहकों को सीसीटीवी से निगरानी रखने की हिदायत शाखा प्रबंधक को दी गयी. बैंक की सुरक्षा के लिए पुलिस की वाहन लगातर गश्त करती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन