विद्यालय शिक्षा समिति के खाते से अवैध निकासी की हो जांच

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमुई : जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत मांगोबंदर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय तिलेर में विद्यालय शिक्षा समिति के खाते से अवैध निकासी को छात्र संगठन आईसा ने जांच कर कार्रवाई की मांग किया है. इसे लेकर आईसा के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू साहब ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक विद्यालय तिलेर […]

विज्ञापन

जमुई : जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत मांगोबंदर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय तिलेर में विद्यालय शिक्षा समिति के खाते से अवैध निकासी को छात्र संगठन आईसा ने जांच कर कार्रवाई की मांग किया है.

विज्ञापन
इसे लेकर आईसा के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू साहब ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक विद्यालय तिलेर के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रवीण सिंह के द्वारा विद्यालय शिक्षा समिति के खाता से वित्तीय वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 के पोशाक, छात्रवृत्ति एवं अन्य मद की राशि का अवैध रूप से निकासी कर लिया गया था.
इसकी लिखित सूचना स्थानीय सीआरसी, बीआरसी तथा एमडीएम प्रभारी को भी दी गई है. लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो हम चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन