लापता अधेड़ का शव झाड़ी से बरामद
खैरा : गरही इलाके के सीतमाडीह गांव निवासी ठेकेदार का काम करने वाले मो निजाम अंसारी का शव शुक्रवार को एकतरवा गांव से डेढ़ किलोमीटर एक झाड़ी से पुलिस ने बरामद किया है. जानकारी के अनुसार 19 फरवरी को लापता मो निजाम के चार दिन बीत जाने के बाद गुरुवार को एकतरवा गांव के एक […]
खैरा : गरही इलाके के सीतमाडीह गांव निवासी ठेकेदार का काम करने वाले मो निजाम अंसारी का शव शुक्रवार को एकतरवा गांव से डेढ़ किलोमीटर एक झाड़ी से पुलिस ने बरामद किया है. जानकारी के अनुसार 19 फरवरी को लापता मो निजाम के चार दिन बीत जाने के बाद गुरुवार को एकतरवा गांव के एक घर से उसकी बाइक बरामद हुई थी.
आपके शहर में
बाइक मिलने के बाद पत्नी सोनिया खातून ने पुलिस से पति की सुरक्षा के लिए गुहार भी लगायी थी. वहीं एकतरवा गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर झाड़ी से शुक्रवार की शाम निजाम अंसारी का क्षत-विक्षत शव मिला. हत्या के पीछे कौन लोग थे इसका अभी भी पता नहीं चल पाया है. जिसने निजाम की जिंदगी छीन ली.
सूत्रों की मानें तो एकतरवा गांव में जिस घर से मोटरसाइकिल बरामद किया गया उसके अलावा और कई घर के लोग घर छोड़कर भाग गये हैं.वहीं निजाम का शव बरामद होने के बाद परिजन समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि निजाम अंसारी वापस घर नहीं लौट सका और पुलिस को उसका शव बरामद हुआ. परिजन यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर उसकी हत्या के पीछे कौन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए