झाझा : तालाब में डूबने से दो बच्चों की गयी जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Sep 2018 8:15 AM
झाझा : धमना गांव के यादव टोले में अवस्थित बड़का आहार में रविवार को नहाने के दौरान दो बच्चों की मौत हो गयी. सुरेंद्र मिस्त्री की आठ वर्षीया पुत्री खुशी कुमारी, विनोद मिस्त्री के छह वर्षीय पुत्र रामाशीष कुमार समेत गांव के दर्जनों बच्चे पास के बड़का आहार में नहाने गये थे. इसी दौरान उक्त […]
झाझा : धमना गांव के यादव टोले में अवस्थित बड़का आहार में रविवार को नहाने के दौरान दो बच्चों की मौत हो गयी. सुरेंद्र मिस्त्री की आठ वर्षीया पुत्री खुशी कुमारी, विनोद मिस्त्री के छह वर्षीय पुत्र रामाशीष कुमार समेत गांव के दर्जनों बच्चे पास के बड़का आहार में नहाने गये थे. इसी दौरान उक्त दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गये और बहुत देर तक बाहर नहीं आने के बाद शेष बचे बच्चे घर आकर हल्ला करने लगे. दोनों बच्चों को रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सक ने जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर उक्त दोनों बच्चे के घर के अलावा पूरे गांव में कोहराम मच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










