गाजियाबाद में शानदार रहा लालू के पोते का बर्थडे, तेजस्वी ने पहना Iraj's Father लिखा शर्ट, तेज प्रताप भी पहुंचे

Published by : Preeti Dayal Updated At : 28 May 2026 8:36 AM

विज्ञापन

इराज के बर्थडे से जुड़ी तस्वीर

Iraj Lalu Yadav Birthday: गाजियाबाद में बेहद शानदार तरीके से लालू प्रसाद के पोते इराज का बर्थडे मनाया गया. इस मौके पर पूरी लालू फैमिली एकजुट हुई. तेजस्वी यादव ने 'इराज का पापा' लिखा हुआ शर्ट पहना. साथ ही इराज के बड़े पापा तेज प्रताप भी आशीर्वाद देने पहुंचे.

विज्ञापन

Iraj Lalu Yadav Birthday: लालू प्रसाद के पोते इराज का बर्थडे 27 मई को धूमधाम से मनाया गया. इराज के बर्थडे पर पूरा लालू परिवार एकजुट हुआ. इसके साथ ही राजद के कई नेता भी इस पार्टी में शामिल हुए. इस पार्टी से जुड़े कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है. गाजियाबाद के रागिनी विला में इराज ने अपने पहले जन्मदिन का बर्थडे केक काटा.

इराज को आशीर्वाद देने पहुंचे तेज प्रताप

रागिनी विला लालू प्रसाद की बेटी रागिनी और दामाद राहुल यादव का है. इस पार्टी को लेकर खास बात यह रही कि इराज को आशीर्वाद देने उसके बड़े पाप यानी कि तेज प्रताप यादव भी पहुंचे थे. पार्टी से जुड़ी तस्वीरों में देखा गया कि तेज प्रताप यादव लालू परिवार के साथ मौजूद थे. वे तेजस्वी की बेटी कात्यायनी को गोद में लिए हुए भी दिखे. जानकारी के मुताबिक, इस पार्टी में रोहिणी आचार्य नहीं पहुंचीं थीं.

तेज प्रताप-रोहिणी की चर्चा थी तेज

कयास लगाए जा रहे थे कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली हार के बाद लालू फैमिली की ओर से पहली बार भव्य आयोजन किया गया था. ऐसे में तेज प्रताप यादव और रोहिणी आचार्य के पार्टी में पहुंचने को लेकर चर्चा तेज थी. पूरा लालू परिवार फिर एक साथ दिख सकता है, इसकी संभावना जताई जा रही थी. लेकिन इराज के पहले बर्थडे पर तेज प्रताप तो गाजियाबाद पहुंचे लेकिन राहिणी आचार्य ने इस पार्टी से दूरी बनाई.

तेजस्वी बने आकर्षण का केंद्र

लालू फैमिली के अलावा इराज के बर्थडे पार्टी में राजद के सांसद, विधायक के साथ अन्य कई नेता भी शामिल हुए थे. कुछ नेताओं ने तो एक्स के जरिए बर्थडे की तस्वीरों को शेयर भी किया है. इसके साथ ही पार्टी में तेजस्वी यादव कहीं ना कहीं आकर्षण का केंद्र बने. तेजस्वी यादव ने पार्टी में Iraj’s Father लिखी हुई शर्ट पहना था, जो काफी चर्चा में रहा.

राजनीतिक हलचल से जुड़ी ठोस जानकारी अब तक नहीं

तेजस्वी के बेटे इराज के बर्थडे पर विपक्षी पार्टियों की ओर से शक्ति प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा तेज थी. बताया जा रहा था कि इस पार्टी में कई बड़े नेता जैसे कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी समेत अन्य शामिल हो सकते हैं. बर्थडे के बहाने विपक्ष को एक करने का मौका बताया जा रहा था. लेकिन इनमें से किसी के भी शामिल होने की जानकारी अब तक सामने नहीं आई. साथ ही पार्टी में राजनीतिक हलचल से जुड़ी भी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई.

Also Read: आज पूरे बिहार में IMD का अलर्ट, 60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन