Bihar News: भागलपुर इंटरसिटी में लूट की थी तैयारी, प्लेटफॉर्म पर साजिश रच रहे 4 बदमाश धराए, उगले ये सच...

Updated at : 22 Feb 2023 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: भागलपुर इंटरसिटी में लूट की थी तैयारी, प्लेटफॉर्म पर साजिश रच रहे 4 बदमाश धराए, उगले ये सच...

भागलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर रेल पुलिस ने चार बदमाशों को दबोचा. ये चारो इंटरसिटी ट्रेन में लूटपाट की योजना बनाते धरे गए. बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में ये चारो जुटे थे. लेकिन रेल पुलिस ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया.

विज्ञापन

Train News: भागलपुर में इंटरसिटी (Bhagalpur Intercity) बदमाशों के टारगेट पर थी. इंटरसिटी में लूट की तैयारी बदमाश कर रहे थे लेकिन उनके मंसूबों पर रेल पुलिस ने पानी फेर दिया. स्टेशन पर प्लेटफॉर्म से ही चार बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. इनके पास से चोरी किए गए मोबाइल फोन भी बरामद किए गए. पूछताछ में बदमाशों ने बड़ा खुलासा किया.

चार शातिर ट्रेन लूट की साजिश करते धराए

भागलपुर में रेल पुलिस ने चार शातिर को ट्रेन लूट की साजिश करते गिरफ्तार किया है. वह इंटरसिटी ट्रेन में लूट की योजना बन रहे थे. गिरफ्तारी के बाद उसके पास से चार चोरी का मोबाइल व 12 हजार रुपये नकद बरामद किया है. रेल पुलिस ने आरोपितों की पहचान मोजाहिदपुर इलाके के गुड़हट्टा चौक निवासी सागर कुमार, तिलकामांझी के मुंदीचक निवासी अजय सोनकर, बबरगंज इलाके के काजीचक निवासी डेविड दास व मोजाहिदपुर के सिकंदरपुर निवासी राज कुमार दास के रूप में की है.

प्लेटफार्म पर रच रहे थे साजिश, उगला सारा राज

चारो बदमाशों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जीआरपी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान प्लेटफार्म नंबर चार पर चारो बैठकर चोरी व लूट की योजना बना रहे थे. पुलिस टीम को देखते ही चारों भागने लगे. पुलिस ने उन चारों को खदेड़ कर दबोच लिया. पहले उन लोगों ने गोल-मटोल जवाब दिया. जब उनके पास मिले मोबाइल के बारे में वे कुछ नहीं बोल सके, तो उन्हें थाना लाया गया. सख्ती से पूछताछ में उन लोगों ने चोरी के योजना की बात कबूली है.

Also Read: Bihar: Jio 5G अब भागलपुर में भी शुरू, अभी मुफ्त मिलेगी हाई स्पीड इंटरनेट सेवा, जानिए कौन ले सकेंगे लाभ..
बरियारपुर स्टेशन पर पकड़ा चुके हैं दो बदमाश

बता दें कि ट्रेनों में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. मुंगेर के बरियारपुर स्टेशन पर भी पिछले दिनों पुलिस ने दो बदमाशों को हथियार के साथ दबोचा था. ये दोनों बदमाश इंटरसिटी ट्रेन से ही उतरे थे. यात्रियों के बीच ये हथियार लेकर सफर कर रहे थे. वहीं आए दिन लूटपाट की घटना ने यात्रियों को डर के साये में सफर करने को मजबूर कर दिया है.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन