ePaper

Indian Railways / IRCTC / Train News : रेल मदद एप पर मिलेगी रेलवे की सभी जानकारी, सभी सुविधाओं के लिए अब एक हेल्पलाइन नंबर, अब करें इस नंबर पर डायल

Updated at : 28 Jan 2021 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways / IRCTC / Train News : 
रेल मदद एप पर मिलेगी रेलवे की सभी जानकारी, सभी सुविधाओं के लिए अब एक हेल्पलाइन नंबर, अब करें इस नंबर पर डायल

पहले आप रेलवे की विभिन्न सेवाओं के लिए अलग अलग नंबरों पर डायल करते थे, लेकिन अब रेलवे ने एक ही हेल्पलाइन नंबर पर यात्रियों को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करा दी है.

विज्ञापन

पटना. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अपने हेल्पलाइन नंबरों का एकीकरण किया है. पहले आप रेलवे की विभिन्न सेवाओं के लिए अलग अलग नंबरों पर डायल करते थे, लेकिन अब रेलवे ने एक ही हेल्पलाइन नंबर पर यात्रियों को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करा दी है. इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी.

रेलवे ने यात्री सुरक्षा हेल्प लाइन नंबर 182 समेत अन्य सभी हेल्प लाइन नंबरों को रेल मदद हेल्प लाइन नंबर 139 में समाहित कर दिया है. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी से जुड़ी हर Hindi News से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

अब यात्री केवल हेल्प लाइन नंबर 139, रेल मदद वेबसाइट व एंड्रॉयड मोबाइल व आइओएस पर उपलब्ध ‘रेल मदद’ एप पर रेलवे संबंधी सभी सूचनायें व मदद प्राप्त कर सकते हैं.

पूमरे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा ऐसा किये जाने से अब रेल यात्रियों को रेल संबंधित कार्यों के लिए कई नंबरों को नहीं रखना पड़ेगा.

सारी सुविधाएं मात्र एक नंबर 139 पर मिलेंगी. यात्रियों को काफी सहूलियत होगी व सेवाओं में और सुधार होगा.

सफाई से संबंधित शिकायत, सामान्य शिकायत, कोच मित्र से संबंधित मदद, कैटरिंग, सतर्कता या दुर्घटना संबंधी सूचनाएं, शिकायत अथवा मदद हेतु 139 पर डायल कर सकते हैं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन