ePaper

Indian Railway News: पटना-गया मेमू पैसेंजर ट्रेन का बदला समय, पढ़िए New Time Table...

Updated at : 10 Feb 2023 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railway News: पटना-गया मेमू पैसेंजर ट्रेन का बदला समय, पढ़िए New Time Table...

पटना से गया जानेवाली कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन की गयी है. 12 फरवरी से गाड़ी संख्या. 03337 पटना-गया मेमू का गया स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 09.30 बजे खुलेगी.

विज्ञापन

गया से पटना व पटना से गया जानेवाले रेलयात्रियों के लिए खास खबर है. पटना-गया मेमू ट्रेन के समय में परिवर्तन किया गया है. इसकी जानकारी लगातार पूछताछ कार्यालय से रेलयात्रियों को दी जा रही है. ताकि रेल यात्रियों को रेल सफर करने में परेशानियों का सामना न करना पड़े.

इस संबंध में हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) वीरेंद्र कुमार ने कि पटना से गया जानेवाली कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन की गयी है. सीपीआरओ ने बताया कि 12 फरवरी से गाड़ी संख्या. 03337 पटना-गया मेमू का गया स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 09.30 बजे खुलेगी. वहीं गाड़ी संख्या 03335 पटना-गया मेमू का गया स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 08.20 बजे खुलेगी.

इसके अलावे गाड़ी संख्या 03263 पटना-गया मेमू का गया स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 01.05 बजे कर दिया गया है. वहीं शाम में खुलनेवाली गाड़ी संख्या 03365 पटना-गया मेमू का गया स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 16.45 बजे किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन