Independence Day Special:Bhojpuri Star खेसारी लाल यादव ने स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई,फैंस बोले- सेम टू यू

खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है. खेसारी लाल ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ”आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!” . लोग इस पोस्ट पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं
पटना: पूरे देश आज आजादी का जश्न मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सभी को बधाई दी है. स्वतंत्रता दिवस पर लोग सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं. वहीं,भोजपुरी स्टार भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रहे हैं. भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपने फैंस को 15 अगस्त की शुभकामनाएं दी है.
खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है. खेसारी लाल ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ”आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!” लोग इस पोस्ट पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं और खेसारी को स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाएं दे रहे हैं. बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने गानों और फिल्मों को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. फैंस उनके गानों और फिल्मों का बेसब्री से इन्तजार करते रहते हैं.
वहीं, खेसारी के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही खेसारी लाल यादव और लोकप्रिय हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) एक साथ एक गाने में नजर आने वाले हैं. हाल ही में खेसारी ने गाने के पोस्टर शेयर करते हुए बताया था कि दोनों पहली बार एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं. दोनों पहली बार मटक मटक गाने में साथ नजर आने वाले हैं. खेसारी लाल यादव म्यूजिक वीडियो बनाने के अलावा इन दिनों कई फिल्म प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. खेसारी लाल की आने वाली फिल्मों में दुल्हनिया लंदन से लेंगे ,बापजी काजल राघवानी के साथ और बोल राधा बोल, संघर्ष 2 मेघाश्री के साथ शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










