सासाराम में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को कुचला, GT रोड पर लगा जाम

Updated at : 28 Nov 2022 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
सासाराम में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को कुचला, GT रोड पर लगा जाम

Road Accident: सासाराम से वाराणसी की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बिहार के सासाराम से भीषण सड़क हादसा की खबर आ रही है. इस सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. सासाराम से वाराणसी की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गिर पड़े. इसके बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भागने के चक्कर में सड़क पर पड़े दोनों युवकों को रौंद दिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गयी.

घटना के बाद मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, यह घटना रोहतास के चेनारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेकारी के नजदीक हुआ है. ट्रक सासाराम से वाराणसी की तरफ जा रहा था. इस दौरान बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया. जिससे दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. हादसे के बाद ट्रक में बाइक फस गई. इसके बाद बाइक को घसीटते हुए काफी दूर तक ट्रक ले गया. सरैया गांव के पास ट्रक में आग भी लग गई. जिससे ट्रक धू-धू कर जल गया. ट्रक में आग लगने के बाद सासाराम से वाराणसी जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग जाम हो गई है और वाहनों की लंबी कतार लग गई.

Also Read: सासाराम में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को कुचला, GT रोड पर लगा जाम
दोनों मृतक एक शादी समारोह से लौट रहे थे वापस

घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है. सूचना पर पहुंची चेनारी थाना पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. मृतक की पहचान लवकुश दुबे कैमूर जिला के सोनहन थाना के अल्लीपुर का निवासी था, जबकि दूसरा लोकेश तिवारी परशुरामपुर का निवासी के रूप में की गई है. दोनों लोग एक बाइक से शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन