मातम में बदली खुशियां, डोली उठाने से पहले उठी अर्थी

मौत की खबर से गांव में छाया मातम, परिजनों में मचा कोहराम
बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा बेटी व बहन के हाथ पीले करने के अरमान को लेकर रिश्तेदारी तय करने जा रहे पिता और भाई के अरमान विधाता को मंजूर नहीं हुआ. बेटी के हाथ पीले करने के बदले बहू की मांग सुनी हो गयी. बेटी व बहन की डोली उठाने की सोच रखने वाले पिता व भाई की एक साथ अर्थी उठी तो पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया. बताते चलें कि चमथा तीन पंचायत के वार्ड संख्या एक चमथा गोपालपुर करारी गांव निवासी तिलकेश्वर महतो का 47 वर्षीय पुत्र लड्डू लाल महतो अपने पुत्र संतोष महतो व पड़ोसी गेनौरी महतो, रमेश महतो के साथ अपनी पुत्री का रिश्तेदारी तय करने के लिए बेगूसराय पिपरा गांव जा रहे थे. ग्रामीणों ने बताया कि लड्डू लाल महतो को 5 पुत्र और दो पुत्री थी जिसमें दो पुत्र व एक पुत्री की शादी पहले हो चुकी थी व तीसरे पुत्र संतोष महतो की शादी मात्र 10 दिन पूर्व विगत 8 मार्च को हुई थी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.वहीं नयी नवेली दुल्हन जो ठीक से अपने ससुराल को समझ भी नहीं पायी थी कि एकाएक उसका संसार की उजर गया.उस दुल्हन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




