हाजीपुर: पेंशन के लिए प्रखंड कार्यालय जा रही वृद्धा को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर एक हृदय विदारक घटना में, वृद्धावस्था पेंशन के लिए वाहन का इंतजार कर रही 70 वर्षीय महिला की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई. पुलिस ने बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Road accident in Hajipur : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एनएच-22 पर गोढिया चौक के समीप बाइक की ठोकर से 70 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के कटरमाला गांव निवासी स्वर्गीय जगेश्वर पासवान की पत्नी तरिया देवी उर्फ नरिया के रूप में हुई है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

तीन माह से बंद था वृद्धावस्था पेंशन

परिजनों के अनुसार, तरिया देवी का वृद्धावस्था पेंशन करीब तीन माह से रुका हुआ था. पेंशन चालू कराने के लिए वह लगातार प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही थी. गुरुवार को भी वह इसी सिलसिले में प्रखंड कार्यालय जाने के लिए गोढिया चौक पर वाहन का इंतजार कर रही थी.

हाजीपुर की ओर से आ रही बाइक ने मारी टक्कर

बताया गया कि तरिया देवी गोढिया चौक पर सड़क किनारे खड़ी थी. इसी दौरान हाजीपुर की तरफ से आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. बाइक की ठोकर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे सीएचसी गोरौल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने बाइक चालक को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही गोरौल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. वहीं बाइक चालक लालगंज थाना क्षेत्र के घटारो गांव निवासी सन्नी कुमार को हिरासत में लेकर बाइक जब्त कर ली गयी.

आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

गोरौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. बाइक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. परिजनों की ओर से अभी कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन