हाजीपुर : महुआ के वार्ड 22 में सड़क बनी तालाब, जलजमाव और कचरे से परेशान सैकड़ों परिवार

Updated:
विज्ञापन
वार्ड 22 में सड़क पर जल जमाव | Prabhat Khabar Network

वार्ड 22 में सड़क पर जल जमाव

Mahua Waterlogging News : महुआ नगर परिषद के वार्ड 22 में सड़क पर जलजमाव और कचरे के ढेर से स्थानीय लोग परेशान हैं। प्रशासन से सड़क दुरुस्त करने की मांग की गई है।

विज्ञापन

Mahua Waterlogging News : वैशाली जिले के महुआ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 22 में जलजमाव और कचरे के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया. इससे सैकड़ों परिवारों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

वार्ड 22 के बिगड़े हालात

महुआ नगर परिषद के वार्ड 22 में पूर्व जिला परिषद सदस्य विश्वनाथ विप्लवी के घर के समीप से सोनार टोला जाने वाली सड़क पर जलजमाव और कचरे का ढेर लगा हुआ है. इसके कारण सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है और लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है.

सैकड़ों परिवारों को हो रही परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों परिवारों का आवागमन होता है. लगातार जलजमाव और गंदगी के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

मुहल्लेवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो वार्ड पार्षद ने समस्या के समाधान की दिशा में पहल की और न ही नगर परिषद के अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई की. इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

नगर परिषद से जल्द समाधान की मांग

स्थानीय निवासी राजू कुमार लल्ली, आलोक सोनी, पवन सोनी, विकास जायसवाल, विकास सोनी और गणेश सोनी सहित अन्य लोगों ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सोनू कुमार राय से सड़क की मरम्मत, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था और नियमित सफाई कराने की मांग की है.

लोगों ने जताई नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही जलजमाव और कचरे की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है. उन्होंने नगर परिषद से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है.

Also Read : हाजीपुर में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, 2 को लगी गोली, इलाके में बढ़ी पुलिस गश्त


विज्ञापन
Dileep Kumar

लेखक के बारे में

By Dileep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन