26 किलो गांजा मामले में फरार आरोपी के घर चिपका इश्तहार, झारखंड पुलिस ने वैशाली में दी दबिश

Updated:
विज्ञापन

फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तहार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Vaishali Crime News : झारखंड के सिमडेगा जिले में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी की तलाश में झारखंड पुलिस रविवार को वैशाली पहुंची। देसरी थाना क्षेत्र के खोकसा बुजुर्ग गांव में स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में आरोपी के घर इश्तहार चिपकाया गया.

विज्ञापन

Vaishali Crime News : (सुधीर कुमार झा) झारखंड के सिमडेगा जिले में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी की तलाश में झारखंड पुलिस रविवार को वैशाली पहुंची। देसरी थाना क्षेत्र के खोकसा बुजुर्ग गांव में स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में आरोपी के घर इश्तहार चिपकाया गया.

विज्ञापन

झारखंड पुलिस ने देसरी पुलिस के साथ की कार्रवाई

देसरी थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि झारखंड के सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना अंतर्गत बासजोर ओपी कांड संख्या 52/24 एनडीपीएस एक्ट के अभियुक्त गौतम झा के घर पर झारखंड से आए पुलिस पदाधिकारी सीपी पांडे के साथ देसरी पुलिस ने इश्तहार चिपकाया.

26 किलो गांजा बरामदगी मामले में है आरोपी

झारखंड पुलिस के अधिकारी सीपी पांडे ने बताया कि संबंधित मामले में 26 किलो गांजा बरामद किया गया था। इस कार्रवाई के दौरान अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि गौतम झा मौके से फरार हो गया था.

लंबे समय से फरार चल रहा था अभियुक्त

पुलिस के अनुसार गौतम झा लगातार फरार चल रहा है। न्यायालय की प्रक्रिया के तहत रविवार को उसके पैतृक घर पर इश्तहार चिपकाया गया है। पुलिस ने आरोपी को जल्द आत्मसमर्पण करने या गिरफ्तारी से बचने का प्रयास नहीं करने की चेतावनी दी है.

Hajipur News :आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि यदि आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं होता या आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : गोपालगंज: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, आधी रात नाबालिग लापता, फिर आया 5 लाख की फिरौती का कॉल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन