अक्षयवट राय स्टेडियम के पास बाइक चोरी करते दो युवक धराए, दो मास्टर चाबी और दो बाइक बरामद
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस | Prabhat Khabar Network
हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम के पास बाइक चोरी करते दो युवकों को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा। पुलिस ने मास्टर चाबी बरामद कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
Hajipur News : हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र स्थित अक्षयवट राय स्टेडियम के पास मंगलवार को बाइक चोरी कर रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. भीड़ ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से दो मास्टर चाबी और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गयीं.
आपके शहर में
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के लिटियाही निवासी सरवन राय के पुत्र मुन्ना कुमार और मिश्री राय के पुत्र नागदेव कुमार के रूप में हुई है. मामले को लेकर महिसौर थाना क्षेत्र के भीष्म पट्टी वार्ड 11 निवासी सज्जन कुमार ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
बेटे के साथ कोर्ट आए थे पीड़ित
पुलिस को दिये आवेदन में सज्जन कुमार ने बताया कि वह अपने बेटे गुलशन कुमार के साथ एक मामले में कोर्ट आये थे. उन्होंने अपनी बाइक अक्षयवट राय स्टेडियम के गेट के अंदर खड़ी की थी और वकील से मिलने चले गये. कुछ देर बाद लौटे तो देखा कि दो युवक उनकी बाइक लेकर भागने की कोशिश कर रहे हैं.
शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गये और दोनों युवकों को बाइक के साथ पकड़ लिया. सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया.
पूछताछ के बाद भेजे गये जेल
नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए