छत्तीसगढ़ के डीजी के घर छह लाख की चोरी

Updated at : 22 Nov 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के डीजी के घर छह लाख की चोरी

बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर पश्चिम में शुक्रवार की देर रात छत्तीसगढ़ में पदस्थापित डीजी अमित कुमार के घर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने लगभग एक लाख नकद सहित छह लाख के गहने चुरा लिया. घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. डीजी अमित कुमार बिहार के डीजीपी विनय कुमार के भी रिश्तेदार बताये जाते हैं.

विज्ञापन

बिदुपुर. बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर पश्चिम में शुक्रवार की देर रात छत्तीसगढ़ में पदस्थापित डीजी अमित कुमार के घर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने लगभग एक लाख नकद सहित छह लाख के गहने चुरा लिया. घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. डीजी अमित कुमार बिहार के डीजीपी विनय कुमार के भी रिश्तेदार बताये जाते हैं. बताया जाता है कि शुक्रवार की रात करीब दो बजे चोर घर के पीछे से एक खाली मकान से चढ़कर छत पर गये और आराम से चोरी कर फरार हो गये. इस दौरान चोरों ने डीजीपी के भतीजे रितेश रंजन के जेब से एलआइसी के कलेक्शन के लिये रखा 26 हजार रुपये भी चुरा लिया. मकान में फर्स्ट फ्लोर पर सचिन सौरव नामक अंचल अमीन रहते है. घटना के संबंध में सचिन सौरव ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग दो बजे उसकी नींद खुली तो देखा कि उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था. उसने मकान मालिक रितेश रंजन को फोन कर इस बात की जानकारी दी. रितेश ने दरवाजे के हैंडल खोलने के बाद देखा कि उनके मां का आलमीरा खुला है, जिसमें सोने के चेन, अंगूठी, कान का टॉप, चूड़ी सहित लगभग छह लाख रुपये के जेवर आदि सहित 73 हजार नकदी रुपये गायब थे. रितेश ने देखा कि उनका पर्स बरामदा पर फेंका हुआ है. जब उन्होंने अपने पर्स को देखा तो पर्स में रखे 26 हजार रुपये एटीएम आदि गायब है. घटना की सूचना बिदुपुर पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही बिदुपुर पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन की. पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को बुलाया. डॉग स्क्वायड एवं एफएसएल टीम द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है. जुलाई महीने में भी इस मकान में हुई थी चोरी बताया गया है कि उस घर में किराएदार सचिन सौरव के कमरे में बीते जुलाई माह में भी चोरी हुई थी. जिसमें उनके पर्स से चार सौ नकदी सहित एक मोबाइल चुरा लिया गया था. घटना के बाद चोर रुपए और एटीएम निकलकर उस पर्स को ठीक उसी जगह उस खिड़की के पास पैन कार्ड आदि को छोड़ दिया था, जिससे प्रतीत होता है कि दोनों घटना के चोर एक ही है. मामले में रितेश रंजन द्वारा अज्ञात चोर के विरुद्ध एफआईआर कराया है. थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि चोरी की घटना में एफआईआर कराई गई है. डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम के जांच रिपोर्ट आते ही जांच में तेजी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन