तीन लाख रुपये नकद समेत छह लाख के सामान की चोरी, एक को ग्रामीणों ने दबोचा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Aug 2024 10:18 PM
महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा रायभान गांव के एक घर से शुक्रवार की रात तीन लाख रुपये नकद समेत करीब छह लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली गयी
महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा रायभान गांव के एक घर से शुक्रवार की रात तीन लाख रुपये नकद समेत करीब छह लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली गयी. चोरी के दौरान गृहस्वामी की नींद खुल गयी और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया, जबकि दो भागने में सफल रहे. घटना की सूचना महुआ थाना की पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार की रात करीब दो बजे महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा गांव निवासी लक्ष्मी चौधरी के घर का वेंटिलेटर तोड़कर तीन चोर घुस गये. इसके बाद ट्रंक का लॉक तोड़कर तीन लाख रुपये नकद के अलावा सोने का टीका, कान का फूल, मंगलसूत्र, चेन, पायल समेत करीब तीन लाख रुपये के आभूषण की चोरी कर ली. घर में चोरी का अहसास होते ही गृहस्वामी ने शोर मचाना शुरू कर दिया. गृहस्वामी के शोर मचाते ही सभी चोर वहां से भागने लगे. मौके पर जुटे ग्रामीणों ने भाग रहे एक चोर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. घटना की सूचना महुआ थाना की पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना नाम दिलीप पटेल बताया. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया कि इस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










